निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों को दोबारा नहीं बुलाया : बिमान
बोस ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने किसी को फिर आने के लिए नहीं कहा था। पिछली बार जब वे आए तब हमने उनसे कहा था कि वे चुनाव से इतना पहले क्यों आए (विधानसभा चुनाव इस वर्ष कुछ माह बाद संभावित है)।"
उन्होंने कहा, "हमने तब कहा था कि निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों का राज्य का दौरा अप्रत्याशित है। उस वक्त हमने उन्हें एक ज्ञापन दिया था।"
इस समय निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों का छह सदस्यों वाला उच्चस्तरीय दल राज्य में मौजूद है जो बंगाल के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहा है। इन्होंने वीडियो कान्फ्रें सिंग के जरिए सात जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से भी बातचीत की है।
बोस ने कहा, "इस बार भी वे यहां अपनी मर्जी से आए हैं।"
उन्होंने कहा कि संभव है कि वे पिछले दौरे के शेष कार्यो को पूरा करने के लिए आए हों।
गौरतलब है कि पिछले महीने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के छह सदस्यों वाले उच्चस्तरीय दल ने कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य के कई अशांत और नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकारी आधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे अवैध शस्त्रों को जब्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और जिन अपराधियों के खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं, उन सभी को गिरफ्तार करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications