अफगानिस्तान में हमले, 21 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए ने कंधार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जुल्मई अयूबी के हवाले से बताया कि कंधार में तालिबान आतंकवादियों के हमले में 17 लोग मारे गए।

उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में 15 पुलिसकर्मी, अफगानिस्तान सेना का एक जवान और एक नागरिक शामिल है।

अयूबी ने बताया कि अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने चार आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया जबकि एक आतंकवादी को हिरासत में लिया गया है।

तालिबान आतंकवादी पुलिस कार्यालय के समीप एक सार्वजनिक विवाह घर में दाखिल हुए और वहां से उन्होंने प्रांतीय पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट और ग्रेनेड से हमले किए।

प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान ने कंधार शहर के कई हिस्सों में हमले किए। उन्होंने विस्फोटकों से लदे दो वाहनों विस्फोट से उड़ा दिया। पुलिस ने तीन और कारों से बमों को निष्क्रिय किया। इन कारों में विस्फोट में लदे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+