करुणानिधि और उनके परिजनों से पूछताछ करे सीबीआई : जयललिता
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा, "यह सच्चाई सामने आनी चाहिए कि मंत्रियों की नियुक्ति का प्रधानमंत्री को प्रदत्त विशेषाधिकार बाहरी तत्वों ने कैसे हड़प लिया। सीबीआई को इस संदर्भ में भी पूछताछ करनी चाहिए कि करुणानिधि, कणिमोझी, राजाथी एवं अन्य ने कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया से निकट सम्बंध क्यों बनाए रखा।"
यह आरोप लगाते हुए कि टाटा समूह व्यापारिक राजनीतिकरण की प्रचलित प्रवृत्ति से अछूता नहीं है, जयललिता ने कहा कि भारतीय उद्योग जगत में चर्चा रही है कि 'टाटा समूह ने कभी रिश्वत नहीं दिया' और 'टाटा समूह राजनीति में लिप्त नहीं है' लेकिन यह अब गुजरे जमाने की बात हो गई।
उन्होंने कहा, "भारत के सबसे पुराने और सर्वाधिक प्रतिष्ठित इस व्यावसायिक घराने में आए इस दुखद बदलाव का पूरा श्रेय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि और उनके सर्वव्यापी, सर्वशक्तिमान पारिवारिक सदस्यों को जाता है।"
वर्ष 2007 में रतन टाटा द्वारा करुणानिधि को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए जयललिता ने कहा कि यह पत्र केंद्रीय संचार मंत्री के रूप में दयानिधि मारन के उत्तराधिकारी ए.राजा की प्रशंसा में लिखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications