अल्जीरिया में लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस का बल प्रयोग (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति अब्देलअजीज बाउतेफ्लिका की सरकार के विरोध में शहर में रैली निकालने के लिए करीब दो हजार प्रदर्शनकारी 'मे वन' चौराहे एकत्र हुए।
चौराहे पर जमा कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'एक आजाद एवं लोकतांत्रिक अल्जीरिया' के नारे लगाए। जबकि अन्य ने राष्ट्रपति अब्देलअजीज के इस्तीफे के मांग की।
ज्ञात हो कि मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के 30 वर्षो की अपनी सत्ता से बेदखल होने के एक दिन बाद अल्जीरिया में लोकतंत्र समर्थकों ने अपनी आवाज उठाई। सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने की योजना को बनाए एक सप्ताह से अधिक समय बीच चुका था।
प्रदर्शनकारियों को रोकन के लिए सरकार ने अल्जीरिया में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया जबकि हजारों की संख्या में दंगा नियंत्रण पुलिस सड़कों पर गश्त कर रही है।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने चारों तरफ से घेरने के साथ ही चौराहे की तरफ आने वाले सभी मार्गो पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस ने दर्जनों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया लेकिन इस कार्रवाई में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
अल्जीरिया के मानव अधिकारों की लीग ने समाचार एजेंसी को बताया कि विपक्षी नेताओं सहित करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विरोध का आयोजन कोऑर्डिनेशन फॉर चेंज एंड डेमोक्रेसी (सीएनसीडी) ने किया। सीएनसीडी एक नवगठित संगठन है, जिसमें मजदूर यूनियन, मानवाधिकार संगठन और वामपंथी दल शामिल हैं।
देश के सबसे बड़े विपक्षी दल सोशलिस्ट फोर्सेज फ्रंट (एफएसएस) ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
एफएसएस के नेता करीम ताबू ने 'रेडियो फ्रांस इंटरनेशनल' को बताया कि वह आजादी की भावना का समर्थन करते हैं लेकिन संघर्ष देश के इतिहास को देखते हुए जटिल है।
जनवरी में खाद्य पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी के कारण अल्जीरिया में कई दिनों तक दंगे हुए थे। इस दंगे में कम से कम तीन लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। कई लोगों ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली है।
आलोचकों को लुभाने के लिए बाउतेफ्लिका ने पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य और इस्लामवादियों के बीच 1990 के दशक में हुए संघर्ष के दौरान लगाया गया 19 वर्ष पुराना आपातकाल, बहुत जल्द ही हटा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications