जर्मन बेकरी विस्फोट की बरसी पर आयोजित होगी श्रद्धांजलि
जर्मन बेकरी विस्फोट की बरसी के अवसर पर मोमबत्ती के साथ जुलूस निकालने की तैयारी चल रही है। साथ ही घटनास्थल सहित शहर के अन्य हिस्सों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई हैं।
गौरतलब है कि 13 फरवरी को आतंकी विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 65 घायल हो गए थे।
शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रचलित शहर पुणे विस्फोट की वजह से बिखरा से नजर आने लगा है। यहां सालभर जलवायु में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। इसे अकादमिक और प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए जाना जाता है।
आतंकी विस्फोट के कारण शहर के चुनिंदा जगहों पर युवाओं की गतिविधियों में भी कमी आई है। जर्मन बेकरी भी उन स्थानों में से एक था जहां युवाओं की चहलकदमी हमेशा बनी रहती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications