हरिद्वार में पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण सम्पन्न
हरिद्वार, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को तीन विकास खण्डों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर 70 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
जिलाधिकारी डा. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि हरिद्वार जिले के बहादराबाद, खानपुर व रुड़की विकास खण्ड में पंचायत चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि तीन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
सुंदरम ने बताया कि तीन ब्लॉकों में चार पदों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में 6253 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदान 82 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications