दिल्ली करेगी मानद राजदूतों के सम्मेलन की मेजबानी
इस सम्मेलन का आयोजन मानद राजदूत कूटनीतिक-भारत (एचसीसीडी) अंतर्राष्ट्रीय राजदूत संघ (एफआईसीएसी) के तत्वावधान में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान एवं श्रीलंका के 150 से अधिक मानद राजदूत भाग लेंगे।
एचसीसीडी के अध्यक्ष तथा भारत में निकारागुआ के मानद राजदूत विवेक बर्मन ने यहां शनिवार को कहा, "क्षेत्र के राजदूतों का यह सम्मेलन उनके दायित्व, अधिकार और कार्यो की बेहतर समझ विकसित करेगा तथा सुचारु रूप से कार्य संचालन के लिए उन्हें उपयुक्त जानकारी से लैस करेगा।"
उल्लेखनीय है कि एचसीसीडी उन मानद राजदूतों का प्रतिनिधित्व करता है जो मूलत: भारत के प्रतिष्ठित नागरिक हैं, लेकिन वे उन देशों के कूटनीतिक हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनके राजदूत यहां नियमित रूप से नहीं रहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications