मिस्र में अधिकारियों ने कर्फ्यू में दी ढील
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति मुबारक द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद शुक्रवार को हजारों लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया। शुक्रवार को कर्फ्यू की अवधि रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी थी।
उल्लेखनीय है कि अपने 30 वर्षो के शासन के खिलाफ पिछले 18 दिनों से जारी जनांदोलन के समक्ष झुकते हुए राष्ट्रपति मुबारक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब मिस्र की सत्ता सेना के हाथों में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications