गोगोई बने पंजाब एवं हरियाणा के मुख्य न्यायाधीश
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में गोगोई को शपथ दिलाई। गोगोई ने गत तीन जनवरी को सेवानिवृत्त हुए मुकुल मुद्गल का स्थान लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गोगोई के परिजन और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उपस्थित थे।
गत वर्ष के सितम्बर में गोगोई का तबादला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में हुआ था। शपथ ग्रहण करने के बाद गोगोई ने पत्रकारों से कहा कि वह लोगों को तेजी से न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications