कलमाडी का सहयोगी 5 दिनों की सीबीआई हिरासत में
सीबीआई की उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विनीत ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "शेखर को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। उसे पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है।"
शेखर को शुक्रवार अपराह्न् पुणे से गिरफ्तार किया गया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर, 2010 के बीच हुआ था। इन खेलों से पहले और उसके बाद भ्रष्टाचार की खबरों का बोलबाला रहा।
सीबीआई ने पांच जनवरी को कलमाडी से पूछताछ की थी जबकि उनके दिल्ली, पुणे और मुम्बई स्थित आवासों और दफ्तरों पर छापा भी मारा गया था।
इससे पहले सीबीआई ने कलमाडी के तीन उच्चस्तरीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। तीनों की गिरफ्तारी 15 से 21 नवम्बर के बीच हुई थी लेकिन सीबीआई निर्धारित 60 दिनों के भीतर तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी थी। ऐसे में तीनों को जमानत मिल गई।
इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में मनोहर सिंह गिल से खेल मंत्रालय छीन लिया गया और फिर कलमाडी तथा आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट को बर्खास्त कर दिया गया। यह बर्खास्तगी 24 जनवरी को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications