जर्मनी के अस्पताल ने कहा, मुबारक के इलाज की योजना नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पश्चिमी देशों के नेताओं ने इस सप्ताह मुबारक से काहिरा छोड़कर यूरोप में कहीं इलाज कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध के बाद जर्मनी की मीडिया हीडलबर्ग विश्वविद्यालय अस्पताल की कड़ी निगरानी कर रहा है।
ज्ञात हो कि मुबारक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुबारक द्वारा सत्ता छोड़ने के बाद मिस्र की सत्ता की बागडोर सेना के हाथों में है। इस्तीफा दिए जाने के बाद मुबारक कथित रूप से शर्म-अल-शेख चले गए हैं।
अस्पताल के प्रवक्ता अनेत्ते टफ्स ने समाचार एजेंसी को बताया, "जहां तक हमें जानकारी हैं, इस बात का कोई आधार नहीं है कि वह किसी तरह का इलाज कराने के लिए यहां आएंगे।
उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में अस्पताल और मुबारक के करीबीयों के बीच कोई सम्पर्क नहीं हुआ है और न ही कोई तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में मुबारक इस अस्पताल में इलाज करा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications