मिस्र लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की ओर बढ़े: कैमरन
कैमरन ने शुक्रवार को मिस्र के लिए यादगार दिन बताते हुए कहा, "उन्होंने देश में बदलाव के लिए बहादुरी और शांतिपूर्वक तरीके से अपनी आवाज उठाई।"
उन्होंने कहा, "मिस्र के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। हम हर तरह से मदद देने के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि एक ऐसी सरकार का गठन होगा जो मुक्त और लोकतांत्रिक समाज को बढ़ावा देगी।"
बीबीसी के मुताबिक कैमरन ने कहा, "आज जो कुछ हुआ वह केवल पहला कदम है। आज जो मिस्र का शासन चला रहे हैं उनकी जिम्मेदारी है कि वह लोगों की इच्छाओं को पूरा करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications