Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्विटजरलैंड ने मुबारक की सम्पत्तियों के लेन-देन पर रोक लगाई

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश मंत्री मिशेलिन क्लेमी रे ने कहा कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके परिवार की सम्पत्तियों की पहचान के लिए शुक्रवार को उनके इस्तीफा देने के बाद यह आदेश जारी किया गया।

जनवरी में ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जिन अल अबिदिन बेन अली और इवोरी कोस्ट के नेता लारेंट गबागबो के इस्तीफे के बाद भी स्विटरलैंड ने उनकी सम्पत्तियों के लेन-देन पर रोक लगाई थी।

स्विटजरलैंड ने पिछले कुछ सालों में विभिन्न देशों के नेताओं द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई सम्पत्तियों को लौटाने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। इस धन को लौटाने के लिए शर्त रखी गई है कि इसका उपयोग जनता के कल्याण के लिए हो।

मुबारक की सम्पत्ति को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुबारक और उनके परिवार के पास 40 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पत्ती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+