मिस्र के सरकारी निकायों से सामान्य कामकाज की उम्मीद : रूस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक मिस्र के उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान ने सरकारी टेलीविजन पर शुक्रवार को कहा कि पिछले 18 दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने इस्तीफा दे दिया है।
विदेश मंत्री लोवरोव ने उम्मीद जाहिर की है कि मिस्र की विपक्षी पार्टी भी हालात को सामान्य बनाने के लिए तैयार होगी।
लोवरोव ने कहा, "हम आशा करते हैं कि ताजा घटनाक्रम से स्थिरता कायम करने में मदद मिलेगी। इसे सुनिश्चित करना होगा की सभी सरकारी निकाय सामान्य तौर पर कामकाज करें। न केवल वर्तमान सरकार बल्कि विपक्षी दल भी स्थिरता कायम करने के लिए तैयार होंगे।"
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जैसे ही मुबारक के इस्तीफा देने की घोषणा की गई, काहिरा के तहरीर चौक पर एकत्र लाखों लोग जश्न में डूब गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications