ईरान ने मिस्र की जनता को बधाई दी
स्थानीय समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सलेही ने कहा, "हम महान देश मिस्र को उसकी जीत के लिए बधाई देते हैं।"
सलेही ने मिस्र की इस क्रांति को ईरान में इस्लामिक क्रांति की 32वीं वर्षगांठ से जोड़ते हुए कहा, "आज जब हम ईरान में महान इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ मना रहे हैं तब मिस्र में लाखों लोगों की यह जीत शानदार है। हम मिस्र के बहादुर और न्याय की इच्छा रखने वाले लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।"
सलेही ने मिस्र की सेना से अपील की कि वह भी लोगों के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में शामिल हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications