तुर्की ने दी मिस्र की जनता को बधाई
इससे पहले राजनीतिक अस्थिरता के समय तुर्की ने मिस्र के नेताओं से लोकतांत्रिक समाधान तलाशने की अपील की थी।
तुर्की के विदेश मंत्री एहमट दावूतोगलू ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा, "मिस्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हमें उम्मीद है कि नया शासनतंत्र मिस्र के लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा।"
विदेश मंत्री ने कहा, "मिस्र एक मजबूत देश है और मिस्र के संस्थानों निरंतरता काफी मायने रखती है।"
इससे पहले इस सप्ताह के शुरुआत में तुर्की के प्रधानमंत्री ने कहा, "कोई भी ताकत लोगों की लोकतांत्रिक मांगों को अनसुना नहीं कर सकती। कोई शक्ति लोगों की शक्ति के सामने ज्यादा समय तक नहीं ठहर सकती।"
तुर्की के प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर मुबारक से अपील की थी कि मानवता के आधार पर वह लोगों की मांगों पर गौर करें ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications