हिजबुल्ला ने मिस्र के लोगों को बधाई दी
हिज्बुल्ला ने कहा कि वह मिस्र के लोगों को उनकी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण जीत के लिए बधाई देते हैं। यह जीत उनकी महान क्रांति का परिणाम है।
लेबनान के समाचार संगठन अल-मनहर की वेबसाइट पर भेजे गए एक बयान में संगठन ने कहा, "इस क्रांति में लोगों की एकता प्रदर्शित हुई, इसमें महिला, पुरुष और बच्चे सबने हिस्सा लिया। यह क्रांति तलवार पर रक्त की विजय की प्रतीक है।"
वर्ष 2006 में लेबनान के हिस्सों पर इजरायल के अतिक्रमण के विरोध के बाद हिजबुल्ला लेबनान की राजनीति में एक मजबूत संगठन के रूप में उभरा है। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने हिजबुल्ला को आतंकी संगठन घोषित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications