मुबारक का इस्तीफा जनता में बदलाव की इच्छा का प्रतीक: ओबामा
ओबामा ने टेलीविजन पर प्रसारित छह मिनट के भाषण में कहा, "मिस्र में जो कुछ हुआ वह ऐतिहासिक है।"
उन्होंने कहा, "मिस्र के लोगों ने अपनी बात कही और उनकी बात सुनी गई।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओबामा ने कहा राष्ट्रपति मुबारक का इस्तीफा लोगों में बदलाव की प्रबल इच्छा को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि मिस्र की सेना ने पूरी देशभक्ति और जिम्मेदारी से अपना काम किया है अब उसे विश्वसनीयता बनाए रखते हुए सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित करना होगा।
ओबामा ने कहा, "मिस्र के लोगों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें लोकतंत्र से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications