जीएम इंडिया दो साल में छह नए मॉडल उतारेगी
कम्पनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ये वाहन 14 ईंधन वैरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।
नए मॉडलों में डीजल ईंजन युक्त शेवरलेट बीट इस साल जून में उतारे जाने की संभावना है वहीं टवेरा का नया कैप्टिवा और बीएस-4 वर्जन भी उतारा जाएगा।
शेवरलेट बीट एलपीजी की लांचिंग के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जीएम इंडिया के उपाध्यक्ष पी. बालेंद्रन ने कहा, "अगले 24 महीनों में हम अपने नए उत्पादों की बड़ी श्रंखला बाजार में उतारेंगे।"
जीएम देश में 2011 के अंत या 2012 की शुरुआत तक हल्का वाणिज्यिक वाहन उतारने की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications