Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी (लीड-1)

मीडिया के मुताबिक रावलपिंडी की आतंकवाद-निरोधी अदालत ने मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वर्ष 2007 में हुए बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच कर रही टीम ने कहा है कि पूर्व सैन्य तानाशाह मुशर्रफ को इस बात की जानकारी थी कि तालिबान भुट्टो की हत्या की साजिश रच रहा है, लेकिन उन्होंने यह जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को नहीं मुहैया कराई थी।

जानकार सूत्रों के मुताबिक जेआईटी जांच टीम के प्रमुख खालिद कुरैशी ने इस सप्ताह के शुरू में रावलपिंडी की अदालत में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा दाखिल किए गए चलान के बारे में आतंरिक मंत्रालय के अधिकारियों को अवगत कराया था।

एफआईए द्वारा दाखिल किए गए चलान में मुशर्रफ के खिलाफ 12 आरोप लगाए गए हैं।

रावलपिंडी शहर के पूर्व पुलिस प्रमुख सऊद अजीज के बयान के बाद मुशर्रफ का नाम आरोपियों की सूची में शामिल किया गया।

अजीज ने दावा किया था कि मुशर्रफ ने बेनजीर भुट्टो के सुरक्षा प्रमुख को बदलने का आदेश दिया था। अजीज ने यह भी दावा किया था कि मुशर्रफ के आदेश पर भुट्टो की हत्या के तुरंत बाद घटनास्थल को सही तरीके से धो दिया गया था।

मुशर्रफ नौ वर्षो तक पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज रहे थे। वर्ष 2008 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद मुर्शरफ पाकिस्तान छोड़कर चले गए। वर्तमान में वह लंदन में रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 27 दिसम्बर, 2007 को रावलपिंडी के लियाकत बाग में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के बाद भुट्टो की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+