'सुपर 30' पर जापानी टीम बना रही है टेलीविजन कार्यक्रम
जापान के प्रतिष्ठित टेलीविजन चैनल 'कंसाई टेलीकॉस्टिंग कॉर्पोरेशन' के निदेशक युता अम्मा ने कहा है कि आनंद, जापान में भी युवाओं और विद्यार्थियों के रोल मॉडल हैं।
युता अम्मा फिलहाल आनंद कुमार और 'सुपर 30' पर एक विशेष कार्यक्रम बनाने के लिए अपनी टीम के साथ पटना पहुंचे हैं।
निदेशक युता ने बताया, "मैं इस संस्थान में आकर अभिभूत हो गया हूं। जिस तरह से आनंद कुमार और उनके छात्र कम सुविधाओं में भी संघर्ष करते हुए सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचे हैं, वह जापान जैसे देश के लिए प्रेरणादायी है।"
युता से पहले जापान के सर्वाधिक चर्चित टेलीविजन चैनल एन.एच.के. की निर्माता ईमीगो अमागावा ने भी वर्ष 2007 में आनंद के स्कूल पर एक घंटे की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी। जापान के एक और मशहूर चैनल अमेजन टीवी ने भी आनंद पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications