सरकार ने निर्यात लक्ष्य बढ़ाकर 220 अरब डॉलर किया
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने शनिवार को देश के निर्यात लक्ष्य में वृद्धि की घोषणा की। जनवरी महीने में देश का निर्यात 32.5 प्रतिशत बढ़कर 20.6 अरब डॉलर हो गया। इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में 70 प्रतिशत और पेट्रोलियम एवं तेल उत्पादों के निर्यात में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दिसम्बर में देश का निर्यात 36.4 प्रतिशत बढ़कर 22.5 अरब डॉलर हो गया था।
अप्रैल से जनवरी के बीच देश से 184.6 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जो कि देश के वार्षिक निर्यात लक्ष्य से केवल 15.4 अरब डॉलर कम है।
वर्ष 2010-11 के पहले 10 महीनों में देश के निर्यात में 29.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि पूरे साल के लिए निर्यात वृद्धि का लक्ष्य 15 प्रतिशत रखा गया था।
खुल्लर ने कहा, "देश के निर्यात में वृद्धि की दर उत्साहजनक रही है। मुझे उम्मीद है कि यह अगले महीने 200 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा जबकि पूरे वित्तीय वर्ष में देश का निर्यात 220-225 अरब डॉलर रह सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications