हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी
शिमला के भारतीय मौसम केंद्र ने इस सप्ताहांत राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग केंद्र के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "अगले दो दिनों में राज्य के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ ऊपरी इलाकों में भारी बर्फ भी पड़ सकती है।"
प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कैस्पीयन सागर और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के क्षेत्रों के करीब जो मौसम सम्बंधी गड़बड़ी पैदा हुई है, उसी का असर हिमाचल में देखा जा रहा है।
लाहौल और स्पीति जिलों के अलावा नरकाना, मनाली और डलहौजी जैेस पर्यटन स्थलोंे पर भी हल्की बर्फबारी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications