करमापा को अभी क्लीन-चिट नहीं : धूमल
करमापा के मठ से तकरीबन सात करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्राएं बरामद हुई थी। इस मामले में जांच अभी भी जारी है।
धूमल का यह बयान राज्य की मुख्य सचिव राजवंत संधू द्वारा 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी को क्लीन-चिट दिए जाने की बात कहने के बाद आया है। संधू ने कहा था कि करमापा किसी तरह के वित्तीय अनियमितता में संलिप्त नहीं हैं।
धूमल ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकारों से कहा, "हमने न तो करमापा को दोषी ठहराया है और न ही उन्हें क्लीन-चिट दी है। इस मामले में जांच अभी भी जारी है। इस सम्बंध में केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। जैसे ही जांच पूरी होगी, हम इस सम्बंध में बयान जारी करने की स्थिति में होंगे।"
पुलिस ने 28 जनवरी को करमापा के मठ से भारी मात्रा में भारतीय और विदेशी मुद्राएं बरामद की थी। इसमें भारी मात्रा में चीनी मुद्रा भी शामिल हैं।
संधू ने शुक्रवार को कहा था, "करमापा के किसी तरह के वित्तीय अनियमितता में संलिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं। हम यह मानने को मजबूर हैं कि उनके पास दान के रूप में विदेशी मुद्रा पहुंची है और करमापा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications