'केरल ने निजी निवेश के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए'
केरल विकास कांग्रेस (केडीसी) के एक आयोजन में चिदम्बरम ने कहा, "प्रदेश में पिछले कुछ सालों में शुरू हुई विकास परियोजनाएं केंद्र सरकार के निवेश से संचालित हैं। इससे केरल के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।"
उन्होंने कहा, "जिस अनुपात में यहां निजी निवेश आना चाहिए था वह नहीं आ रहा है। निजी निवेश से ही प्रदेश की बेहतर तरक्की होगी।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने शुक्रवार को केरल के सत्ताधारी गठबंधन वामपंथी लोकतांत्रिक गठबंधन (एलडीएफ) पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश सरकार आम जनता के हित के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।
वहीं केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने लगातार दूसरे दिन नए अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा टर्मिनल के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश की उपेक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिह से नाखुशी जताई।
अच्युतानंदन ने कहा, "अब जबकि यह टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है तो उपेक्षा का कोई मतलब नहीं लेकिन इसे पूरा करने में प्रदेश सरकार को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications