विमानन उद्योग में अभूतपूर्व वृद्धि: प्रधानमंत्री
तिरूवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए टर्मिनल के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, "देश के विमानन उद्योग की अनुमानित विकास दर को देखते हुए इस क्षेत्र में 120 अरब डॉलर के निवेश और लाखों रोजगार पैदा करने की संभावनाएं मौजूद हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विमानन क्षेत्र के महत्व को अच्छी तरह समझती है। खासकर तब जबकि हम वैश्विक अर्थव्यवस्था से लगातार जुड़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "देश में विश्व स्तरीय हवाई यातायात आधारभूत संरचना के विकास और आधुनिकीकरण के लिए विमानन मंत्रालय और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण मिशन के तौर पर काम कर रहा है।"
सिंह ने कहा, "हवाई परिवहन क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में अभूतपूर्व विकास दर्ज किया गया है। पिछले सात वर्षो में घरेलू हवाई यातायात तीन गुना बढ़ा है और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यातायात दोगुना हो गया है। इस दशक में हवाई यातायात क्षेत्र में विकास की बेहतरीन संभावनाएं हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि नए अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के निर्माण के लिए 289 करोड़ रुपये का पूर्ण निवेश भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के आंतरिक स्रोत्रों से जुटाया गया है।
तीन मंजिलों वाला यह टर्मिनल पूरी तरह वातानुकूलित है और 20,000 वर्ग मीटर इलाके में बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications