मिस्र के बाद अब यमन में प्रदर्शन शुरू

स्थानीय समाचार पत्र 'क्रिश्चियन साइंस मॉनीटर' के मुताबिक यमन के दक्षिणी शहर अदन में प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब का पुराना झंडा लहराते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 'दक्षिण के लिए क्रांति' के नारे लगाए।

इस जुलूस से कुछ घंटे पहले यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं।

अदन के अलावा दक्षिणी यमन के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। अदन की अलगाववादी नेता जाहरा सलेह ने कहा, "हुस्नी मुबारक के बाद अब अगला नम्बर यमन का है, मैं जानती हूं।"

दक्षिणी अलगाववादी आंदोलन के नेता अली जरल्लाह ने कहा, "अब हमारा आंदोलन मजबूत हो रहा है।"

अदन के प्रतिबंधित समाचार पत्र 'अल खय्याम' के प्रबंध सम्पादक तम्माम बशरहील ने कहा, "मिस्र में जो कुछ हुआ उससे इस (दक्षिणी) आंदोलन को मजबूती मिली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+