आगरा में प्रेमी, प्रेमिका ने खुदकुशी की
पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय सोनू ने खुद को गोली मार ली जबकि फौजिया उर्फ शिल्पी ने फांसी लगा लिया है लेकिन उसके परिजन लड़की के शव को गायब करने के बाद फरार हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सोनू ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मोबाइल फोन पर किसी से बात करने के बाद पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि सोनू ने पश्चिमीपुरी क्रॉसिंग पर खुद को गोली मारी। इसके बाद दुकानदारों और अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके पहले सोनू की प्रेमिका फौजिया ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। कुछ पड़ोसियों के अनुसार उसने जहर भी खाया था।
सिकन्दरा पुलिस थाने के प्रमुख सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि परिजनों ने लड़की का शव गायब कर दिया है और फरार हो गए हैं। इसमें फौजिया का पिता भी शामिल था।
उन्होंने बताया कि पुलिस फौजिया के परिजनों की तलाश कर रही है। द्विवेदी ने कहा कि शव मिलने के बाद ही लड़की की मौत के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी।
द्विवेदी ने बताया कि सोनू ने सुसाइड नोट में फौजिया को अपनी प्रेमिका बताया है। उसका कहना है कि लड़की भी उससे प्रेम करती थी लेकिन उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। साथ ही लड़की के परिजनों ने सोनू को धमकी दी थी।
अधिकारी ने बताया कि किशोर ने अपने पत्र में लिखा है कि उसके परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस लड़की के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications