इधर मुबारक गए, उधर गिब्स हुए रुखसत
दिलचस्प बात यह है कि गिब्स उसी दिन इस महत्वपूर्ण पद से रुखस्त हुए जिस दिन मुबारक ने अपनी सत्ता छोड़ी। इन दोनों घटनाओं में तुलना करने से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी खुद को रोक नहीं पाए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिब्स के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जब ओबामा आए तो उन्होंने कहा, "स्वाभाविक तौर पर गिब्स की विदाई एक सबसे महत्वपूर्ण दिन नहीं है, लेकिन आज के ही दिन मिस्र में हुस्नी मुबारक ने राष्ट्रपति का पद छोड़ा है।"
ओबामा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति जो बिडेन के प्रवक्ता जे कार्ने सम्भालेंगे। वैसे गिब्स ओबामा प्रशासन के सलाहकार और समर्थक बने रहेंगे। इस बारे में गिब्स ने पत्रकारों से कहा, "मैं कहीं जाना नहीं चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications