टोरंटो और लंदन स्टॉक एक्सचेंज के विलय प्रस्ताव पर सावधानी बरतेगा कनाडा
टोरंटो और मांट्रियल में स्टॉक एक्सचेंज संचालित करने वाले टीएमएक्स समूह ने मंगलवार को कहा था, "हम अंतर्राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज स्थापित करने के लिए लंदन स्टॉक एक्सचेंज के साथ प्रस्तावित विलय के लिए बातचीत के अग्रिम चरण में हैं।"
दोनों एक्सचेंजों के प्रस्तावित विलय से टोरंटो और लंदन में मुख्यालयों वाली करीब सात अरब डॉलर की कीमत की नई कम्पनी बनाने का प्रस्ताव है।
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के बड़े व्यापारिक सौदों की समीक्षा कनाडा के निवेश नियमों के अनुरूप की जाएगी।
वहीं ओंटारियो प्रांत के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज एक रणनीतिक सम्पत्ति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications