अमेरिका का व्यापार घाटा 33 प्रतिशत बढ़ा
वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका का व्यापार घाटा वर्ष 2010 में 32.8 प्रतिशत बढ़कर 497.8 अरब डॉलर हो गया।
अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अमेरिका का आयात 19.7 प्रतिशत बढ़कर 23.3 खरब डॉलर हो गया।
वहीं अमेरिका का निर्यात वर्ष 2009 की तुलना में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 18.3 खरब डॉलर हुआ।
चीन के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे में 20.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल यह बढ़कर 273.06 अरब डॉलर हो गया। चीन के साथ अमेरिका के आयात और निर्यात में 43 प्रतिशत का अंतर है।
गैर तेल उत्पादों के क्षेत्र में अमेरिका का व्यापार घाटा दिसम्बर में 15.3 अरब डॉलर रहा है जो कि मार्च के बाद का सबसे कम स्तर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications