यूपी: दीवान बनने की दौड़ में सिपाही की मौत

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा वरिष्ठता एवं श्रेष्ठता के आधार पर प्रदेश के 6 हजार 48 सिपाहियों को दीवान बानाने का फैसला बीते दिनों लिया गया था। सिर्फ दौड़ के आधार पर दीवान पद प्रोन्नति के लिये दस फरवरी से 18 फरवरी तक परीक्षा की तारीख तय की गयी है। इस परीक्षा में पास होने वाले सिपाही को 90 मिनट में दस किलोमीटर कर दूरी दौड़ कर पूरी करनी होती है।
परीक्षा के लिये पूरे प्रदेश में पांच केंद्र बनाये गये हैं जिसमें गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी ग्राउण्ड भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चन्दौली के रहने वाले 52 वर्षीय शम्भू जनपद बलिया के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। सिपाही से दीवान बनने की चाह शम्भू में जागी तो वह भी दौड़ लगाने के लिये गुरुवार को गोरखपुर पहुंच गये। सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरु हुई। तीन चरणों में परीक्षा में समाप्त होने के बाद चौथे चरण में सिर्फ सौ सिपाही दौड़ लगाने को रह गये थे।
समय शाम के छह बज रहे थे। दौड़ शुरु हुई। शम्भू भी इसी ग्रुप में दौड़ लगा रहे थे। दौड़ समाप्त होने में कुछ ही दूरी शेष रह गयी थी कि वह अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फौरन फार्मासिस्ट को बुलाया। उसने देखा तो सिपाही शम्भू प्रसाद की मौत हो चुकी थी। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भी ले जाया गया मगर डाक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications