सर, मैं आपको लूट रहा हूँ.
अमरीका में सिएटल के एक पेट्रोल पंप पर लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर ली.
इसमें लुटेरा बिल्कुल शरीफ़ नज़र आता है. वह बात-बात में प्लीज़ और थैंक्यू बोलता है.
लुट रहे दुकानदार को लुटेरा सूचित करता है- "महाशय, मैं आपको लूट रहा हूँ."
दुकानदार ने जब उसे 40 डॉलर देने का प्रस्ताव किया तो लुटेरे ने साफ़ मना कर दिया और कहा कि पूरा गल्ला साफ़ करना उसकी मजबूरी है.












Click it and Unblock the Notifications