विकास लोक प्रशासन की गुणवत्ता पर निर्भर : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश का विकास लोक प्रशासन की गुणवत्ता पर बहुत-कुछ निर्भर करता है।

यहां भारतीय प्रशासिनक सेवा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "राष्ट्र की प्रगति के लिए इनमें से प्रत्येक का योगदान काफी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र का सह-अस्तित्व है और इस मिश्रित अर्थव्यवस्था के प्रबंधन के लिए हमें एक सशक्त, उद्देश्यपूर्ण तथा दूरदर्शी सरकार की जरूरत है। अपने देश के सार्वजनिक जीवन में सरकार की भूमिका को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते और इसिलए हमारा जिस प्रकार का विकास होगा, वह हमारे देश के लोक प्रशासन की गुणवत्ता पर बहुत-कुछ निर्भर करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासिनक सेवा के प्रशिक्षुओं के पास भारत को सशक्त, समृद्ध और एक ऐसा देश बनाने का एक बेजोड़ अवसर है। उन्होंने प्रशक्षिुओं को शुभकमानाएं दीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+