रतन टाटा ने उड़ाया लड़ाकू विमान
बेंगलुरू। टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने गुरुवार को एयरो इंडिया शो में सुपरसोनिक एफ/ए 18 सुपर हार्नेट लड़ाकू विमान को उड़ाया।
अपने 45 मिनट की सैर में कुछ समय के लिए विमान को अपने नियंत्रण में रखने वाले भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में से एक टाटा ने कहा, "मैं बहुत ही रोमांचित हूं। यह एक शानदार लड़ाकू विमान है।"
ज्ञात हो कि 73 वर्षीय रतन टाटा के पास व्यावसायिक पायलट का लाइसेंस है। वह वर्ष 2009 में एयरशो में एक सह पायलट के रूप में लॉकहीड मार्टिन एफ16 लड़ाकू विमान को भी उड़ा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि सुपर हर्नोट और एफ16 अमेरिकी लड़ाकू विमान हैं। इनकी प्रतिद्वंद्विता फ्रांस, स्वीडन और रूस के लड़ाकू विमानों से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications