8.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था : प्रणब
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि रिकार्ड कृषि उत्पादन होने से मौजूदा वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से विकास करेगी।
मुखर्जी ने एक वित्तीय समावेशन अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, "आर्थिक विकास का आंकड़ा प्रोत्साहित करने वाला है। कृषि क्षेत्र में 5.4 प्रतिशत की दर से विकास हुआ है जिसके चलते आर्थिक विकास 8.6 प्रतिशत की दर से होने का अनुमान है।"
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों की साख बढ़ने से कृषि में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में कृषि विकास दर 0.4 प्रतिशत था।
केंद्रीय सांख्यिकीय संस्थान (सीएसओ) द्वारा जारी ताजा अनुमानों के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद 8.6 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications