अजमेर रोड दुर्घटना की जांच रिपोर्ट पेश

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल ने यह रिपोर्ट जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन के प्रमुख शासन सचिव जी.एस. संधु को सुपुर्द की। उन्होंने निर्देश दिये है कि रिपोर्ट की विस्तृत जांच कर उचित कार्यवाही करें और सुनिश्चित किया जाये कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो। दुर्घटना का मुख्य कारण पाइलिंग मशीन ऑपरेटर की लापरवाही बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि अजमेर रोड पर एलीवेटेड रोड एवं मेट्रो कारीडोर का निर्माण कार्य डीएमआरसी द्वारा मैसर्स आईटीडी-आईटीडी केम जेवी के माध्यम से करवाया जा रहा है। 3 फरवरी को पाइलिंग कार्य में उपयोग में लाई जा रही रिंग मशीन पलट गई जिससे वहां से गुजर रही सेन्ट्रो कार के ऊपर जाकर गिरी जिससे कारचालक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा अस्पताल ले जाते हुए इसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी गई है।

रिपोर्ट में भविष्य में सावधानी रखने के सुझाव दिये गये हैं। जिससे इस प्रकार की दुर्घटना न हो तथा मशीन का संचालन करने वालों को उचित प्रशिक्षण दिया जाये।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+