'स्वास्थ्य के प्रति लोगों को शिक्षित करें'
राज्यपाल पाटील गुरुवार को यहां बिड़ला सभागार में इण्डियन डेन्टल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दंत चिकित्सकों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
राज्यपाल ने कहा कि दंत संक्रमण से विभिन्न बीमारियां शरीर में पैदा हो जाती है। इसके लिए लोगों को ओरल हाइजिन के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि वे स्वस्थ्य रह सके। राज्यपाल ने चिकित्सकों से कहा कि वे इलेक्ट्रोनिक मीडिया के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया से एक बार में ही हजारों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि दंत चिकित्सा में आधुनिक तकनीक इलाज की गुणवत्ता, मरीजों को शीघ्र आराम देने और दांतों की सुरक्षा में प्रभावशाली सिद्घ हो रही है। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा के अनुसंधान के लिए मार्ग खुले हुए है। चिकित्सकों को अपनी जानकारी अद्यतन रखनी होगी। नए परिवर्तनों पर भी पूरी नजर बनाये रखनी होगी ताकि वे अच्छे तरीके से लोगों का इलाज कर सके। राज्यपाल का मानना था कि नये यंत्र, नये तरीके और नैनो तकनीक दंत चिकित्सा को अधिक प्रभावशाली बना सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications