पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों का उपयोग हो : प्रधानमंत्री (लीड-1)

प्रधानमंत्री ने यह बात केरल में कोच्चि के वल्लारपदम में अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल (आईसीटीटी) के लोकार्पण के अवसर पर कही। करीब 3,250 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल के पहले चरण का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि यह केरल के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सिह ने कहा, "इसके अलावा लोकहित के लिए यह सार्वजनिक निजी भागीदारी और पश्चिम एशिया के देशों के साथ हमारे सहयोग का भी प्रतीक है।"

उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल से देश के आयात-निर्यात की लागत में कमी आएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "इस टर्मिनल के बनने से कोच्चि न सिर्फ केरल बल्कि पूरे देश के लिए निवेश का आकर्षक स्थान बन गया है।"

उन्होंने कहा, "वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के निर्माण से पता चलता है कि संयुक्त अरब अमीरात भारत में निवेश और जनसम्पर्क बढ़ाने के लिए किताना उत्सुक है।"

प्रधानमंत्री ने वल्लारपदम परियोजना के लिए सड़क और रेल सम्पर्क तथा अन्य सम्बद्ध बुनियादी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।

नया टर्मिनल के कोलम्बो, दुबई और सिंगापुर के टर्मिनल की तरह बड़ा ट्रांसशिपमेंट हब बनने की उम्मीद की जा रही है। इस टर्मिनल के बनने से आयात-निर्यात के लिए प्रति कंटेनर लागत 300 डॉलर तक घटने और परिवहन के समय में 10 दिन की कमी आने के आसार हैं।

पहले चरण में निर्मित टर्मिनल पर एक वर्ष में 10 लाख कंटेनर के संचालन की क्षमता है। परियोजना पूर्ण होने पर इसकी कुल क्षमता 40 लाख कंटेनर हो जाएगी।

इस टर्मिनल को निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बीओटी) आधार पर दुबई पोर्ट वर्ल्ड (डीपीडब्ल्यू) ने निर्मित किया है।

रेल विकास निगम ने इस टर्मिनल के लिए साढ़े आठ किलोमीटर लम्बी रेल लाइन तैयार कर दी है। इस परियोजना क्षेत्र को विशेष आर्थिक क्षेत्र घोषित किया गया है। नए टर्मिनल में घाट की लम्बाई 600 मीटर है और कंटेनर लादने-उतारने के ¶िए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।

इस परियोजना में केंद्र सरकार ने 1,650 करोड़ रुपये और डीपीडब्ल्यू ने 1,600 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात मलयालम कवि ओ.एन.वी कुरुप को ज्ञानपीठ सम्मान प्रदान किया। शाम को उन्होंने राजीव गांधी विकास अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित केरल विकास कांग्रेस का उद्घाटन भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+