पाकिस्तान के नए मंत्रिमंडल में कुरैशी को जगह नहीं
इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार को 22 सदस्यों वाले नए संघीय मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई लेकिन इसमें पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को जगह नहीं दी गई है।
'एसोसीएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, "देश द्वारा गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के मद्देनजर एक नए मंत्रिमंडल के गठन का निर्णय लिया गया।"
उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को पिछले मंत्रिमंडल ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications