कलमाडी का सहयोगी पुणे में गिरफ्तार
सीबीआई की उप महानिरीक्षक विनिता ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "शेखर को शुक्रवार दोपहर बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया और सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को दिल्ली लाया जाएगा।"
गौरतलब है कि पिछले साल तीन से 14 अक्टूबर के दौरान दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारी पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं।
सरकार ने 24 जनवरी को कलमाडी और राष्ट्रमंडल खेल समिति के महासचिव ललित भनोट को बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications