औद्योगिक उत्पादन की दर दिसम्बर में घटकर 1.6 प्रतिशत हुई
शुक्रवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन की दर में यह गिरावट विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन के कारण हुई है।
अप्रैल से दिसम्बर तक देश में औद्योगिक उत्पादन की दर 8.6 प्रतिशत रही है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में दर्ज की गई औद्योगिक उत्पादन की दर के बराबर है।
दिसम्बर में विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि की दर एक प्रतिशत दर्ज की गई जो कि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 19.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications