जेकेएलएफ के संस्थापक की बरसी पर श्रीनगर में बंद

शहर के ऊपरी इलाके में दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक वाहन सड़कों पर नहीं उतरे। जेकेएलएफ द्वारा आहूत बंद का श्रीनगर के पुराने शहरी इलाके में व्यापक असर दिखाई दिया। बट को 1984 में इसी दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

जेकेएलएफ तभी से बट के शव की मांग कर रहा है। बट का शव फांसी देने के बाद जेल परिसर में ही दफन कर दिया गया था।

जेकेएलएफ द्वारा आहूत बंद को हुर्रियत के दोनों गुटों का समर्थन प्राप्त है।

शहर में कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने यहां कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+