नक्सलियों ने बिहार में रेल पटरी उड़ाई
नक्सलियों ने अपने शीर्ष नेता नकुल की गिरफ्तारी के विरोध में कुरहनी रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल पटरी उड़ा दी। नकुल को इस सप्ताह की शुरुआत में छपरा जिले से गिरफ्तार किया गया था। नक्सलियों ने इस गिरफ्तारी के विरोध में उत्तरी बिहार में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने करीब तीन फुट लम्बी रेल पटरी उड़ाने के लिए डाइनामाइट का इस्तेमाल किया था। इससे मध्यपूर्व रेलवे के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड में रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
मुजफ्फरपुर में एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस घटना से इस मार्ग पर रेल यातायात में अवरोध उत्पन्न हो गया है। रेल लाइन की मरम्मत का काम जारी है।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने गुरुवार देर रात मुजफ्फरपुर में एक निजी बस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications