भाजपा नेता की कथित अश्लील सीडी से हलचल
विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके सोनी की यह कथित सीडी, भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक पहुंच चुकी है। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।
सोनी ने आईएएनएस से शुक्रवार को कहा कि उनकी बढ़ रही लोकप्रियता से परेशान होकर कुछ लोगों ने यह साजिश रची है। इस साजिश में पार्टी और बाहर के लोगों के शामिल होने की सोनी ने आशंका जताई है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि यह सीडी तकनीक के सहारे तैयार की गई है और इसमे कुछ भी वास्तविक नहीं है।
सोनी ने कहा कि सीडी में उनकी तस्वीर को किसी और व्यक्ति के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक व चारित्रिक हत्या करने की साजिश है। वह इस पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications