सड़क हादसे में परिवार के 5 सदस्यों की मौत
हादसा जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर हुआ जब मारुती-800 कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
भोगनीपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी स्थानीय निवासी थे और कानपुर शहर में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications