मथुरा में आग से लाखों रुपये के अनाज जले
हाईवे थाना क्षेत्र की मथुरा मंडी समिति में सुबह अचानक लगी आग की लपटों ने कुछ ही पलों में अनाज मंडी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
हाईवे थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अतर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आग काफी विकराल हो चुकी थी। समय पर पहुंची करीब छह दमकल की गाड़ियां तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो पाईं। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ्झा ली गई है।
उन्होंने कहा कि घटना के वक्त अनाज मंडी में कुछ सुरक्षागार्ड और दुकानदार मौजूद थे जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सिंह ने कहा कि आग में 30 से अधिक दुकानों में रखे गए गेंहू, धान व अन्य अनाज जलकर स्वाहा हो गए। पुलिस के मुताबिक आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
सिंह ने कहा कि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शार्ट श*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट से आग लगी है। जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications