मुबारक के भाषण के बाद तेज हुए विरोध प्रदर्शन
गुरुवार को अनुमान लगाया गया था कि टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले राष्ट्र के नाम संदेश में मुबारक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।
गुरुवार रात को अपने संदेश में मुबारक ने इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे हालांकि उन्होंने कहा कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।
मुबारक ने कहा, "मैंने अपनी इच्छा जाहिर की है कि मैं अगले चुनाव में हिस्सा नहीं लूंगा।"
मुबारक ने कहा कि लोगों की मांग वैध और सही है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा की गई गलतियों को स्वीकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications