मिस्र की सेना ने हस्तक्षेप करने की बात कही

समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक सेना ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि वह मिस्र के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करेगी और देश हित के लिए कदम उठाएगी।

सेना ने यह भी कहा है कि वह मुबारक के 30 साल पुराने शासन को खत्म करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा करेगी।

गौरतलब है कि ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि मुबारक गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर देंगे जिसके चलते हजारों प्रदर्शनकारी काहिरा के तहरीर चौक पर खुशी मनाने के लिए एकत्र हुए थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों ने 25 जनवरी को देश में अपना विरोध शुरू किया था। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मुबारक ने कहा कि वह अभी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन सितम्बर तक अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

उधर, अमेरिका सेना द्वारा समर्थित उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान को सत्ता हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+