चार बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, हालत गंभीर

गौरतलब है कि एक हफ्ता पहले इस व्यक्ति की पत्नी की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

शुक्रवार को मौके से आठ पृष्ठों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें व्यक्ति ने पत्नी के अवैध सम्बंधों का जिक्र करते हुए पत्नी के प्रेमी को घटना का जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच सहारनपुर के आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया।

दरअसल, मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ला निवासी विजय ने शुक्रवार सुबह अपने चार बच्चों शशांक (14), स्वाति (12), सूर्याश (7) और श्वेता को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया, जिससे चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय जिला अस्पताल में मौत से जूझ्झ रहा है।

विजय ने घटनास्थल पर आठ पृष्ठों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पत्नी के दो लोगों से अवैध सम्बंधों का जिक्र किया है।

ज्ञात हो कि जहर खाने वाले व्यक्ति की पत्नी गुड़िया की भी एक हफ्ता पहले संदिध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद से विजय की मानसिक स्थिति खराब रहने लगी थी।

यह व्यक्ति अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करता था, जिसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में भी किया है। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या को महापाप बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+